MASTERMIND WORKBOOK (मास्‍टरमाइण्‍ड वर्कबूक) का उपयोग कैसे करे : -

25/10/2015 18:31

ADD FIR :- इस शीट पर आपको एफआईआर का विवरण भरना है। इस शीट में भरे गये डाटा से ही समस्‍त आकडें स्‍वत भरे जायेगे। इस वर्कशीट में कुल 27 कॉलम आप द्वारा भरे जाने है। जिसमें मुकदमा नं0 एवं दिनांक जेएफ नं0 एवं माल आपको टाईप करनी है शेष कॉलम में चुनाव करना है। प्रत्‍येक प्रकरण में कॉलम चुनाव अलग-अलग हो सकते है। अत: इस शीट में आपको दिनांक का कॉलम सहीं भरना है।

 

  1. COLUMN  मु0 नं0 :- सर्व प्रथम कॉलम B में मुकदमा नं. भरे ।
  2. COLUMN  दिनांक :- इसके पश्‍चात दिनांक के कॉलम में मुकदमा दर्ज होने की सही दिनांक भरनी है। दिनांक mm-dd-yy या  dd-mm-yy के फॉरमेट में डाले। फॉरमेट अलग-अलग कम्‍प्‍युटर सिस्‍टम में अलग-अलग हो सकता है। (सही दिनांक होने पर चालू माह की दिनांक हल्‍का हरा रंग का वा गत माह की दिनांक हल्‍के लाल रंग  में दिखाई देगी)
  3. COLUMN  धारा :- धारा के कॉलम में प्रकरण की धारा भरे।
  4. COLUMN  नाम आईओ :- FILL DATA शीट में Cell B1:B61 तक थाना के अनुसंधान अधिकारीयों के नाम मय पद भरे।
  5. COLUMN अधिनियम में दर्ज प्रकरण का प्रकार का चुनाव करे जैसे भादस/एक्‍ट। यह चुनाव प्रकरण के आकडें भादस एवं एक्‍ट में परिवर्तित करेगा।
  6. COLUMN मुख्‍य शीर्षक के कॉलम में भादस/एक्‍ट के शीर्षक का चुनाव एमसीआर शीर्षक की तरह करे।
  7. COLUMN उपशीर्षक :-  कॉलम में मुख्‍य शीर्षक के उपशीर्षक का चूनाव करना अनिवार्य है जेस
  8. COLUMN सबशीर्षक :- प्रकरण की आवश्‍यकता के अनुसार आवश्‍यक सबशीर्षक का चुनाव केरे अन्‍यथा कॉलम खाली छोडे।
  9. COLUMN दर्ज का प्रकार :- थाना पर प्रकरण की तरह से दर्ज हुआ का प्रकार चुने।
  10. COLUMN वर्ग :- इस कॉलम में पीडित के वर्ग का चयन करना है,  पुरूष/महिला । यदि पिडीत की उम्र 60 वर्ष से अधिक है, तो महिला वरिष्‍ट नागरिक / पुरूष वरिष्‍ट नागरिक का चयन करे।
  11.  महिलाओं पर अत्‍याचार :- वर्ग कॉलम में पीडित महिला/महिला वरिष्‍ट नागरिक का चयन करते तो , प्रकरण महिलाओं पर अत्‍याचार है, अत: महीला पर अत्‍याचार का शीर्षक का चयन करे:-
  12. पीडित_वर्ग :- इस कॉलम में पीडित का जाति वर्ग का चयन करना है। यदि प्रकरण की धारा में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्‍याचार अधिनियम लगा है। तो -  केवल एससी के अपराध जिनम धारा 3 एससी/एसटी एक्‍ट लगा हो, (जिसमें पीडित एससी का है) तो एससी_एक्‍ट का चयन करे।                                          1- केवल एसटी के अपराध जिनम धारा 3 एससी/एसटी एक्‍ट लगा हो, (जिसमें पीडित एसटी का है) तो एसटी_एक्‍ट का चयन करे।                                      2- भादस के अन्‍तर्गत दर्ज अपराध (जिनमें एससी/एसटी एक्‍ट शामिल न हो) केवल एससी के अपराध (जिसमें पीडित एससी का है) जिनमें 3 एससी/एसटी एक्‍ट नही लगा हो तो  एससी का चयन करे।                                                                                                                                                          3- भादस के अन्‍तर्गत दर्ज अपराध (जिनमें एससी/एसटी एक्‍ट शामिल न हो) केवल एसटी  के अपराध (जिसमें पीडित एसटी का है) जिनमें 3 एससी/एसटी एक्‍ट नही लगा हो तो एसटी का चयन करे।
  13. COLUMN एससी एसटी पर अत्‍याचार :- एससी एसटी पर अत्‍याचार का शीर्षक का चयन करे :-
  14. COLUMN बच्‍चों पर अत्‍याचार :- बच्‍चों पर अत्‍याचार का शीर्षक का चयन करे :-
  15. COLUMN पुलिस निस्‍तारण :- पुलिस निस्‍तारण का प्रकार का चयन करे :-
  16. COLUMN सीएस/ एफआर नं0 :- पुलिस निस्‍तारण का बाद दिये गये निस्‍तारण क्रमांक लिखे । 
  17. 17.  COLUMN सीएस/एफआर दिनांक :- पुलिस निस्‍तारण के बाद दिये गये निस्‍तारण क्रमांक जिस तारीख को दिये गये वह तारीख अंकित करे । तारीख जिस महिने की होगी निस्‍तारण भी उसी माह में दिखायेगा।
  18. COLUMN गिरफ्तार की संख्‍या :- चालान आदेश प्रकरणों में मुल्जिमान की संख्‍या लिखना है।
  19. COLUMN वर्तमान स्थिति :- आदेश प्राप्‍त प्रकरणों की वर्तमान स्थिति का चयन करे
  20. COLUMN न्‍यायालय पेश की दिनांक :- आदेश प्राप्‍त प्रकरणों में जिस दिनांक को न्‍यायालय में चालान/एफआर पेश की गई है, अंकित करे। इस तारीख का आकडों में कोई महत्‍व नही है। फिर भी वास्‍विक तारीख पेश करने की अंकित करे ताकी वास्‍वित पेण्डिंग चालान एवं एफआर की स्‍थिति का पता रहें।
  21. COLUMN न्‍यायालय निस्‍तारण :- जिस प्रकरणों का न्‍यायालय से निस्‍तारण हो गया है, उनका निस्‍तारण चुने अन्‍यथा लम्बित का चुनाव करे।
  22. COLUMN निस्‍तारण दिनांक :- फेसला शूदा प्रकरणों में फैसला की दिनांक अंकित करें।
  23. COLUMN जे0एफ नं0 :- यह कॉलम भरना अनिवार्य नही है फिर भी जे0एफ0 नं0 प्राप्‍त हो तो अवश्‍य अंकित करें।
  24. COLUMN माल मसरूका :- प्रकरणों में चोरी गये माल की किमत अंकित करे। किमत के बीच में कोई चिन्‍ह् नही लगाये। केवल नम्‍बर का उपयोग करे।
  25. COLUMN माल वाजयाफता :- प्रकरणों में बरामद माल की किमत अंकित करे। किमत के बीच में कोई चिन्‍ह् नही लगाये। केवल नम्‍बर का उपयोग करे।
  26. COLUMN अन्‍य बरामदगी विवरण :- यह कॉलम आपको कोई भी विशेष विवरण लिखने के लिये है। जिससे की आपको किसी विशेष प्रकरण यादास्‍त रहे। इस कॉलम में एक्‍ट के प्रकरणों में बरामदगी जैसे एनडीपीएस , जुआ, शस्‍त्र अधिनियम में बरामदगी भी अंकित कर सकते है।
  27. आगे के कॉलम आपको प्रकरण के दर्ज होने का माह एवं वर्ष निस्‍तारण का माह एवं वर्ष एवं दर्ज होने एवं निस्‍तारण होने के दिन बतायेगें। जो आप द्वारा अंकित दर्ज एवं निस्‍तारण की दिनांक के अनुसार होगे।
  28. READ MORE